इस देश के पास है सबसे बड़ा परमाणु बम, फटा तो सब खत्म

रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है। 30 अक्टूबर 1961 को रूस ने इसका परीक्षण किया था।

इसकी चपेट में आने से एक झटके में लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इस बम का नाम Tsar Bomba है।

यह अब तक परीक्षण किया गया सबसे शक्तिशाली मानव निर्मित विस्फोट था।

इस बम ने हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 3300 गुना अधिक ऊर्जा उत्पन्न की।

रूसी वैज्ञानिकों ने 1961 में रूस के आर्कटिक क्षेत्र के एक सुदूर द्वीप पर विनाशकारी परमाणु परीक्षण किया।

इस बम को सोवियत वैज्ञानिकों ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया था।

यह बम 26 फीट लंबा, 7 फीट चौड़ा और 27 टन वजनी था।