इंसानों की गलती से खत्म होने की कगार पर ये देश

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित वेनेजुएला इतिहास में दर्ज हो चुका है। यहा के सभी ग्लेशियर पिघल चुके हैं।

अनुमान था कि देश का आखिरी ग्लेशियर कम से कम 10 साल तक टिका रहेगा, लेकिन वह भी पिघल गया।

वेनेजुएला में छह ग्लेशियर थे, जिनमें से पांच 2011 तक गायब हो गए।

आखिरी हम्बोल्ट ग्लेशियर भी इतना पिघल चुका है कि अब वह ग्लेशियर नहीं रहा।

सभी छह ग्लेशियर वेनेजुएला के सिएरा नेवादा डी मेरिडा पर्वत में थे। सभी ग्लेशियर 1,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए थे।

वेनेजुएला के ग्लेशियरों के खत्म होने का कारण जलवायु परिवर्तन को बताया गया है।