32 बार दुल्हन बनी ये लड़की, हर बार दूल्हे का किया ऐसा बुरा हाल

राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाके बांसवाड़ा और डूंगरपुर में ऐसे गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं।

ये गिरोह उन पुरुषों को पकड़ते हैं जिनकी शादी नहीं हो पाती है। ये लोग दलाल के रूप में काम करते हैं।

2022 में पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को पकड़ा था जिसने एक नहीं बल्कि बत्तीस दूल्हों को शिकार बनाया था।

इस दुल्हन ने बत्तीस लोगों से शादी की। इसके बाद वह शादी की रात लड़कों को नशीला पदार्थ खिला देती थी।

कई दूल्हों ने एक ही लड़की का स्कैच बनाया तो पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया।

इलाके में ऐसे कई गिरोह हैं जो अकेले पुरुषों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं।

एक बार जब शादी हो जाती है तो मौका मिलते ही दुल्हन सारे पैसे और गहने ले जाती है।

पुलिस युवाओं को जागरूक करने में जुटी है ताकि शादी के नाम पर और लोग ठगी का शिकार न हो सकें।