भारत में काफी लोकप्रिय रॉबर्ट डाउनी 'आयरन मैन'' मना रहे हैं 59 वां बर्थडे

रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। जिन्हें आयरन मैन के किरदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।

आपके अपने 'आयरन मैन' रॉबर्ट डाउनी जूनियर आज यानी 4 अप्रैल को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर दुनिया के सबसे बेहतरीन और सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं।

वे सुपरहिट फिल्म "आयरन मैन" और "शरलॉक होम्स" की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

आयरन मैन' में टोनी स्टार्क का किरदार निभाने के बाद वे बॉक्स ऑफिस स्टार बन गए। उन्हें पूरी दुनिया से खूब प्यार मिला।

उन्हें सबसे ज्यादा प्यार भारत में मिला। उनके इस किरदार का लोगों में काफी क्रेज है।

इसके बाद उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। जैसे- एवेंजर्स, कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर, शरलॉक होम्स आदि।

आज रॉबर्ट पूरी दुनिया में 'आयरन मैन' के नाम से जाने जाते हैं।

लंबे संघर्ष के बाद रॉबर्ट को साल 2024 का ऑस्कर अवॉर्ड मिल ही गया।