विश्व के विभिन्न देशों में 1,50,000 नदियां बहती हैं। वहीं, भारत में लगभग 200 नदियां हैं।

क्या आप दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में जानते हैं?

विश्व की सबसे गहरी नदी कांगो नदी है। जो दक्षिण अफ्रीका में बहती है।

इस नदी को ज़ैरे नदी के नाम से भी जाना जाता है, जो अफ़्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदियों में से एक है।

इसके अलावा यह सबसे अधिक जलस्राव वाली दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है।

आपको बता दें कि इस नदी की गहराई 219.5 मीटर यानि 720 फीट तक है।

यह नदी हाईड्रोइलेक्ट्रिक पावर का भी एक प्रमुख स्रोत है।

इस नदी के माध्यम से मध्य अफ्रीका के साथ व्यापार भी होता है, जिसके माध्यम से कॉफी, चीनी, कपास, तांबा और पाम तेल की आपूर्ति की जाती है।