यह सच है कि दुनिया में जानवरों की लाखों प्रजातियां मौजूद हैं। सभी जानवरों का स्वभाव और आकार भी अलग-अलग होता है।

भारत में मॉनिटर लिजर्ड की मुख्य रूप से 4 प्रजातियां पाई जाती हैं। जो कि बंगाल मॉनिटर, येलो मॉनिटर, वॉटर और डेजर्ट मॉनिटर छिपकली हैं।

बंगाल मॉनिटर लिजर्ड आमतौर पर उत्तर भारत के इलाकों में देखी जाती है। मॉनिटर छिपकली भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी छिपकली प्रजातियों में से एक है।

आपको बता दें कि यह आमतौर पर जमीन पर रहता है, हालांकि इसके बच्चे पेड़ों आदि पर चढ़ सकते हैं।

मॉनिटर छिपकली अक्सर जड़ी-बूटियों और पेड़ों से भरे इलाकों में देखी जाती है। शांतिपूर्ण होने के कारण ये जीव ठंडी और पानी वाली जगहों पर रहना पसंद करते हैं।

मॉनिटर छिपकलियों के बारे में कहा जाता है कि ये जहरीली होती हैं।

इनका शिकार मुख्य रूप से उनकी त्वचा, भोजन और चीनी हर्बल दवाओं के लिए किया जाता है।