न्यू ऑर्डोस को चीन ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा आधुनिक भूतिया शहर कहा जाता है।

10 लाख लोगों के लिए बने इस शहर में इसकी क्षमता का 2 फीसदी भी नहीं है।

बड़ी-बड़ी इमारतें खाली पड़ी हैं, यह एक आधुनिक भुतहा शहर जैसा दिखता है।

न्यू ऑर्डोस मेट्रोपोलिस शहर चीन के उत्तरी क्षेत्र में ऑर्डोस रेगिस्तान के पास है। इसे कांगबाशी भी कहा जाता है।

यह वही इलाका है जहां चंगेज खान का जन्म हुआ था। यहां 17 प्रतिशत आबादी मंगोल लोगों की है।

चीन सरकार ने न्यू ऑर्डोस शहर के विकास के लिए 1 अरब डॉलर (6,412 करोड़ रुपये) भी दिए थे।

यहां बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई गई हैं, जो वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण हैं।

घरों की कीमतें इतनी ऊंची रखी गईं कि इसके कारण तैयार अपार्टमेंट को बेचना मुश्किल हो गया।

इस शहर को 10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन दिल हाल  यहां करीब 20 हजार लोग रह रहे हैं।