आज रात पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, शुरू हुई धरती को बचाने की पहल!

आज यानी 23 मार्च 2024 को पूरी दुनिया में अर्थ आवर डे मनाया जाएगा।

इस दिन की शुरुआत WWF- वर्ल्ड वाइड फंड द्वारा की गई थी।

इस दिन दुनिया भर में करोड़ों लोग रात 8:30 से 9:30 बजे तक स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर देते हैं।

इस दिन को मानने का कारण ऊर्जा की खपत को बचाना है।

अर्थ आवर डे पहली बार 31 मार्च 2007 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मनाया गया था।

इसे अब 190 से ज्यादा देशों का समर्थन मिल रहा है। लगभग पूरी दुनिया इस दिन का समर्थन कर रही है।

अर्थ आवर डे पर दुनिया की कई इमारतों में बिजली बंद कर दी जाती है।

आप भी इस पहल में शामिल होकर 8.30 से 9.30 बजे के बीच घरों के बिजली के उपकरणों को बंद रख सकते हैं।