पिता के पैर छुए, मां ने किया तिलक....घर पर ऐसे हुआ CM केजरीवाल का स्वागत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। 

जेल से निकलने के बाद केजरीवाल सीधे अपने घर के लिए रवाना हुए।

घर पहुंचते ही अरविंद केजरीवाल की मां ने उनकी आरती उतारी और फूलमालाएं पहनाईं। 

घर पहुंचकर केजरीवाल ने अपने माता-पिता को गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया।

हजारों कार्यकर्ताओं की तरह उनके समर्थकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

जेल से निकलते समय केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी, बेटी और पार्टी के अन्य सदस्य भी थे।

शराब नीति मामले में 21 मार्च को ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान जमानत मिल गई।