गलत खाते में कर दिए पैसे ट्रांसफर, ऐसे तुरंत वापस पाएं

UPI के जरिए अब हर तरह के पेमेंट किए जाते हैं, आप चाय की दुकान से लेकर टीवी शॉप तक आसानी से पैसे दे सकते हैं।

UPI से पेमेंट बहुत जल्दी हो जाती है, इसलिए अक्सर देखा जाता है कि पैसे गलत नंबर पर ट्रांसफर हो जाते हैं।

अब अगर आप गलत नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, तो उसे वापस मांगना बहुत मुश्किल होता है।

अगर ऐसा होता है, तो सबसे पहले अपने UPI ऐप पर जाएं और वहां शिकायत दर्ज कराएं।

यहां आपको अपने ट्रांजेक्शन का सबूत देना होगा। जांच के बाद आपको अपने पैसे वापस मिल जाएंगे।

आप अपनी बैंक ब्रांच या कस्टमर केयर पर भी कॉल कर सकते हैं।

आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यहां से भी आपको रिफंड मिलने की संभावना बढ़ सकती है।