अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए व्यायाम और सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

रोजाना 10 मिनट टहलें। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

रोज सुबह कुछ देर टहलने से आप पूरा दिन एक्टिव महसूस करेंगे और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

अगर आप तला-भुना खाना बहुत खाते हैं तो स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना सैर जरूर करें।

रोजाना पैदल चलने से आप मानसिक रूप से भी फिट और एक्टिव महसूस करते हैं।

रोज सुबह टहलने से शरीर को सूरज की रोशनी मिलती है। इससे आपको ऑफिस में भी आलस महसूस नहीं होगा।

रोजाना पैदल चलने से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां दोनों मजबूत होंगी।