व्यक्ति को कभी न कभी सोते हुए सपने जरूर आते हैं। ये सपने जीवन से जुड़े होते हैं।

कहा जाता है कि सपने में दिखाई देने वाले सांप का अलग-अलग मतलब होता है।

अगर आपको सपने में फन उठाए सांप दिखाई दे तो यह सपना शुभ माना जाता है।

इस सपने का मतलब है कि आपको देवों के देव महादेव की कृपा मिलने वाली है।

अगर आपको सपने में हरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।

अगर सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब जीवन की सभी परेशानियां खत्म होने वाली हैं।

अगर आपको सपने में भूरे रंग का सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।