100 रुपए के नेपाली नोट की भारत में कितनी है कीमत

भारत का पड़ोसी देश नेपाल जल्द ही 100 रुपये का नया नोट छापने जा रहा है।

लेकिन अब इस पर बवाल मच गया है। क्या आप जानते हैं भारत में इसकी कीमत क्या है?

नेपाल जल्द ही इन नोटों पर नया नक्शा छापने जा रहा है। जिन्हें लेकर भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद है।

नेपाल ने नए नक्शे में लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को शामिल किया है।

भारत हमेशा से इन तीनों जगहों को अपना बताता रहा है।

भारत और नेपाल के बीच ये विवाद 18 जून 2020 से चल रहा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

नेपाल का एक रुपया भारत के 62 पैसे के बराबर है। इस तरह इस 100 रुपये के नोट की कीमत करीब 62.5 रुपये है।

नेपाल भारत के उन व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जहां दोनों देश एक-दूसरे की मुद्रा में आराम से व्यापार करते हैं।