4000 साल बाद कैसी होगी दुनिया, सामने आई तस्वीर

हाल ही में एक शख्स ने खुद को समय यात्री बताया और साल 6000 की एक तस्वीर भी दिखाई।

उन्होंने दावा किया कि वह 1990 के दशक में लोगों को समय पर आगे भेजने के एक गुप्त कार्यक्रम का हिस्सा थे।

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि 4000 साल बाद लोगों की जिंदगी कैसी होगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा और नई तकनीक में प्रगति आधुनिक जीवन को और अधिक विकसित बनाएगी।

शख्स ने ये दावे एपेक्स टीवी चैनल पर किए, जिसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

वह बातचीत के दौरान की एक तस्वीर भी दिखाते हैं, जिसे वह भविष्य का शहर बताते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2028 तक समय यात्रा बहुत आसान हो जाएगी।