जब धोनी के खिलाड़ी ने मुस्लिम लड़की से की शादी, हुआ था बड़ा बवाल

CSK के खिलाड़ी शिवम दुबे ने SRH के खिलाफ 05 अप्रैल को 45 रनों की धुआंधार पारी खेली।

विस्फोटक पारी खेलने के अलावा शिवम अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

उन्होंने मुस्लिम लड़की अंजुम खान से शादी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया था।

शिवम ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की।

उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जिसके बाद खूब बवाल हुआ था।

शिवम और अंजुम की शादी 2021 में हुई।

फरवरी 2022 में उनके घर एक बच्चा आया।

शिवम अक्सर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अंजुम खान उत्तर प्रदेश से हैं और उन्होंने फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया।