Video के नशे में लड़की ये कहां जाकर लटक गई

वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की एक बिल्डिंग की छत पर खड़े नजर आ रहे हैं।

लड़का उस छत पर लेट जाता है और लड़की उसका हाथ पकड़कर छत से नीचे लटक जाती है।

थोड़ी ही देर में लड़की लड़के का हाथ पकड़कर पूरी तरह लटक जाती है और हवा में झूलने लगती है।

अगर हाथ फिसला तो लड़की सीधे नीचे गिर जाएगी। जिससे उसकी मौत भी हो सकती है।

लेकिन वीडियो में लड़की के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे जिंदगी से बिल्कुल भी प्यार नहीं है।

लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर अब गिर गई तो सारा मजा ही चला जाएगा।

दूसरे यूजर ने लिखा- इन्हें बेल्ट से पीटना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए।