पृथ्वी पर सबसे पहले कौन आया था? जानिए

ब्रह्मांड में जब पृथ्वी का निर्माण हुआ तो यहां सबसे पहले मनुष्य नहीं आया था

क्योंकि धरती की उत्पति करीब 450 करोड़ साल पहले हुई थी और जीवन की 400 करोड़ साल पहले

वैज्ञानिक मानते हैं कि पृथ्वी पर जीवन समुद्र से शुरू हुई थी

सबसे पहले जो जीव पृथ्वी पर आया उसे अंग्रेजी में प्रोकैरेयोट (Prokaryote) कहा जाता है

वैज्ञानिकों के अनुसार, जीवन की शुरुआत में दो तरह के प्रोकैरेयोट सामने आए, एक बैक्टीरिया है और दूसरा आर्किया

लंबे अंतराल के बाद एक आर्किया ने एक बैक्टीरिया को अपने अंदर समा लिया

आर्किया के अंदर बैक्टीरिया जाने से एक यूकेरियोट कोशिका उतपन्न हुई

पेड़ , पौधे, जानवर, पक्षी और हम स्वयं- सभी उस यूकेरियोट कोशिका की नतीजा हैं

हालांकि, जीवन के कई रहस्य अभी भी अनसुलझे हैं, जिसके भविष्य में सुलझने की उम्मीद है