देवताओं का इलाज कौन करता है? कभी पता लगा

आपको बताते हैं अश्विनी कुमार के बारे में, जिन्हें हिंदू धर्म का चिकित्सक माना जाता है।

हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं का उल्लेख है, जिसमें दो अश्विनी कुमारों का भी उल्लेख है।

इनके नाम नासत्य और दस्त्र हैं, लेकिन घोड़े से उत्पन्न होने के कारण इनका नाम अश्विनी कुमार पड़ा।

सूर्यदेव के दोनों पुत्र अश्विनी कुमार वैदिक युगीन आयुर्वेद के विद्वान माने जाते हैं।

जब युद्ध में देवता बुरी तरह घायल हो गए थे, तब अश्विनी कुमारों की औषधि ही एकमात्र उपचार मानी गई थी।

मान्यता के अनुसार अश्विनी कुमारों ने दक्ष प्रजापति से आयुर्वेद का ज्ञान और संपूर्ण शिक्षा प्राप्त की थी।

इसके बाद चिकित्सा और आयुर्वेद से जुड़ी हर जानकारी अश्विनी कुमारों ने भगवान धन्वंतरि को दी थी।

इसके अलावा उन्होंने 'अश्विनीकुमार संहिता' की रचना की थी, जिसे आयुर्वेद का आधार माना जाता है।

जो भी व्यक्ति अश्विनी कुमारों की पूजा करता है या उनका ध्यान करता है, उसे हर रोग से मुक्ति मिलती है।