'शक्तिमान' ने अभी तक शादी क्यों नहीं की, जानिए वजह

65 वर्षीय मुकेश खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की उन्होंने महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभाया था।

उन्होंने बताया कि भीष्म प्रतिज्ञा की वजह से उनकी शादी नहीं रुकी है।

उन्होंने कहा कि शादी दो आत्माओं का मिलन है, वो आत्मा जो उन्हें अभी तक नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि एक वफादार पत्नी के साथ-साथ एक पति को अपनी पत्नी के प्रति भी वफादार होना चाहिए।

मुकेश अपने शक्तिमान किरदार के लिए भी लोकप्रिय हैं। शक्तिमान पर एक फिल्म बन रही है जिसमें रणवीर सिंह हीरो रहेंगे।

मुकेश इस फिल्म से खुश नहीं हैं और उनका मानना ​​है कि सिर्फ स्टारडम से ही किरदार नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि सुपरहीरो शक्तिमान में भारतीय मूल्य और एक शिक्षक की छवि होनी चाहिए।