आनंद महिंद्रा ने ऐसा काम किया जानकर करेंगे सलाम

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रोल बेचने वाले 10 साल के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस लड़के के पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अब अपनी 14 साल की बहन के साथ चाचा के पास रहता है।

वीडियो वायरल होने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

महिंद्रा फाउंडेशन टीम को उनकी पढ़ाई में मदद के लिए उनसे संपर्क करने को कहा है। 

आनंद महिंद्रा के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोग सराहना कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा, हिम्मत करो, तुम्हारा नाम जसप्रीत है। लेकिन पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। 

आनंद महिंद्रा द्वारा मदद की पेशकश किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।