यहां महिलाएं पीती है सबसे ज्यादा शराब

महिलाएं अगर शराब पीती भी हैं तो बहुत कम पीती हैं। अब यह मिथक धीरे-धीरे टूट रहा है।

महिलाएं जहां हर मामले में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं वहीं शराब पीने के मामले में भी वे पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

ऐसे में एक ऐसा राज्य है जहां महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं।

भारत में हर साल 16 करोड़ लोग शराब पीते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी आगे आई हैं।

सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि देश के राज्य अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं शराब की शौकीन हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां 15 साल से ज्यादा उम्र की 24 फीसदी लड़कियां शराब पीती हैं।

अरुणाचल प्रदेश के बाद सिक्किम में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।