ईरान में महिलाओं को क्या क्या झेलना पड़ता है, हैरान रह जाएंगे

कट्टर इस्लामिक कायदे-कानून वाले देश ईरान में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है।

ईरान में 8 महीने पहले हिजाब विरोधी आंदोलन चलाया गया। लेकिन उससे कुछ नहीं हुआ अब फिर महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।

वहां हिजाब न पहनने पर महिलाओं को 49 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होता है। साथ में उनका पासपोर्ट भी जब्‍त कर लिया जाता है।

ईरानी हुकूमत ने  9,000 महिलाएं समेत 17 हजार लोगों को जेल में डाल दिया है।

हिजाब कानून को न मानने या उसका विरोध करने वाले सांसदों की बोलती ही बंद कर दी गई है।

हिजाब नहीं तो दुकानों पर महिलाओं को सामान नहीं मिलता। इस वजह से 23 मंजिला ओपल शॉपिंग माॉल को बंद कर दिया गया जो ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी इलाके में था। क्योंकि वहां बिना हिजाब के महिलाएं सामान ले सकती थी।

यूनिवर्सिटी में लड़कियों को हिजाब पहनना जरूर है। अभी तक 1000 से ज्यादा लड़कियों पर हिजाब न पहनने की वजह से विषैले रसायन से हमले किए गए है।

वहां हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं को पकड़ने के लिए मॉरल पुलिस बनाई गई है। जो किसी भी ऑफिस और मेट्रो या रेलवे स्टेशन पर बिना हिजाब के महिलाओं को पकड़ती है।

वहां बिना सिर ढकी महिलाओं को किताबें नहीं दिया जाता है और एक बार ईरान में एक्ट्रेस बारान कोसारी अपने एक करीबी के अंतिम संस्कार में गई। जहां वो  हिजाब नहीं पहनी थी। जिसे कारण उनको समन भेजा गया।