कम हो जाएगी आपकी उम्र! प्रेमानंद महाराज ने बताया

अगर आप अपने जीवन में ये काम करते हैं तो आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार ये चीजें लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे लोगों की उम्र कम हो जाती है।

उन्होंने कहा है कि गृहस्थ को अमावस्या, पूर्णिमा, चतुर्दशी, अष्टमी या एकादशी जैसी पवित्र तिथियों पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

ग्रहण या दोपहर के समय सूर्य की ओर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भी व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।

जो लोग ईश्वर में विश्वास नहीं रखते और नास्तिक बने रहते हैं। ये गुरु का अपमान करते हैं और इससे उम्र का भी प्रभाव पड़ता है।

यदि कोई व्यक्ति अंधा, कमजोर, बदसूरत या गरीब है तो ऐसे लोगों का उपहास नहीं करना चाहिए।

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शाम के समय सोते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शाम को सोने से आयु कम होती है।

शाम के समय खाना खाना भी अशुभ माना जाता है। शाम के समय भोजन करने वाला व्यक्ति व्यर्थ भाषण करता है।