Saturday, July 6, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंSanjay Gadhvi Death: धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन, मॉर्निंग वॉक...

Sanjay Gadhvi Death: धूम के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन, मॉर्निंग वॉक करते हुए आया हार्ट अटैक

India News(इंडिया न्यूज़), Sanjay Gadhvi Death: जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘धूम’ का निर्देशन करने वाले संजय गढ़वी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक है। ‘धूम’ और इसका सीक्वल ‘धूम 2’ संजय के करियर की सबसे बड़ी हिट थीं। हालाँकि, इसके बाद उनकी अन्य फ़िल्में उतनी सफल नहीं रहीं।

हर्ट अटैक से निधन

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘धूम’ के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। 2004 में आई इस फिल्म को बेहतरीन स्टाइल और स्वैग देने वाले फिल्म के डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। संजय ने ‘धूम’ के सीक्वल ‘धूम 2’ का भी निर्देशन किया, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई। संजय को जिस तरह से उन्होंने अपने दौर की सबसे स्टाइलिश फिल्म बनाई थी, उसके लिए सिनेमा प्रशंसक आज भी उन्हें खूब याद करते हैं। जानकारी के मुताबिक संजय की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

स्टाइलिश फिल्मों का निर्देशन

संजय ने फिल्म निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत साल 2000 में एक छोटी सी फिल्म ‘तेरे लिए’ से की थी। लेकिन उनकी इस फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर भी फ्लॉप हो गई। संजय की दूसरी फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ (2002) थी। उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल और ट्यूलिप जोशी अभिनीत इस फिल्म से संजय ने सफलता का स्वाद चखा। इसके बाद जब वह 2004 में ‘धूम’ लेकर आए तो उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। ‘धूम’ न सिर्फ उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी, बल्कि यह अपने दौर की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में भी गिनी जाती है।

इसे भी पढ़े: 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular