Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyAstro Tips: इन त्योहारों पर भूलकर भी न बनाएं रोटी, नहीं तो...

Astro Tips:

Astro Tips: भोजन को भी हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ को साथ जोड़ कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि भोजन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। आपको बता दे हिंदू धर्म में भोजन और त्योहारों से जुड़े कुछ खास नियम हैं जिनका पालन जरूरी है। हमारे यहां आमतौर पर रोटी के बिना भोजन अधूरा माना जाता है लेकिन कुछ त्योहारों पर रोटी बनाना अशुभ माना जाता है। जिस तरह एकादशी के दिन चावल बनाना और खाना अशुभ माना जाता है उसी तरह कुछ त्योहारों पर रोटी बनाने की मनाही होती है।

मां लक्ष्मी के त्योहार

आपको बता दे शास्त्रों के मुताबिक माता लक्ष्मी के त्योहारों पर घर में रोटियां नहीं बनानी चाहिए। दिवाली के दिन भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। बता दे लक्ष्मी के त्योहारों में विशेष पकवान बनाने की परंपरा चली आ रही है। इन त्योहारों में सात्विक भोजन पूरी, मिठाई, हलवा जैसे व्यंजन बनाकर इसका सेवन करना चाहिए।

नागपंचमी का त्योहार

शास्त्रों के मुताबिक नाग पंचमी के दिन भी घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए। इस दिन पूरी और हलवा खाने की परंपरा है। पुराणों में तवे को नाग के फन का प्रतिरूप माना गया है। इसलिए नागपंचमी के दिन आग पर तवा नहीं रखा जाता है।

शीतलाष्टमी का पर्व

शीतला अष्टमी पर मां शीतला देवी की पूजा की जाती है। इस दिन शीतला माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और भोग लगाने के बाद खुद भी बासी खाना ही ग्रहण किया जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले शीतला माता को बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इस दिन घर में ना तो रोटी बनाते हैं और ना ही कोई ताजा भोजन बनाते हैं।

शरद पूर्णिमा

शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन भी घर में रोटी नहीं बनानी चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से दक्ष होता है। शरद पूर्णिमा की शाम को खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखा जाता है और इसे अगले दिन सुबह प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इसलिए इस दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती है।

किसी की मृत्यु होने पर

हिंदू धर्म के अनुसार अगर घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता है और तेरह दिनों तक रोटी नहीं बनाई जाती है। तेरहवीं संस्कार के बाद ही उस घर में रोटियां बनानी जाती हैं।

 

ये भी पढ़े: विदेशी मुद्रा भंडार शुरू हो गई बढ़ोतरी, आरबीआई ने दी इसकी जानकारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular