Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyDiwali 2022: इन राशियों की किस्मत बदल देगी इस बार की दिवाली,...

Diwali 2022: इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022 सोमवार के दिन मनाया जाएगा। आपको बता दें कि दिवाली के बाद ग्रहों का ऐसा संयोग बनने वाले है जिससे इन राशियों की किस्मत खुल जाएगी।

बनेगा अद्भुत संयोग

पंचांग के अनुसार इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को है। फिर 26 अक्टूबर को बुध तुला राशि में गोचर करेंगे यहां पहले से ही सूर्य, शुक्र और केतु विराजमान होंगे। ऐसे में तुला राशि में अद्भुत संयोग का निर्माण होगा। यह बुध गोचर इन राशि वालों को मां लक्ष्मी की कृपा दिलवाने वाला है।

मिथुन राशि

दिवाली के केवल 2 दिन बाद से तुला राशि में बुध गोचर से मिथुन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलना शुरू हो जाएगा। लंबे समय से झेल रहे मुश्किलें से छुटकारा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर और व्यापार दोनों आपकी किस्मत चमक जाएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दिवाली के बाद धन लाभ मिलेगा। बुद्धि और भाग्य दोनों का साथ सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

सिंह राशि

इन लोगों को धन लाभ और परिवार का भी साथ प्राप्त होगा। वहीं, नौकरी के लिए भी कोई बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है। कहीं से अचानक धन भी आपके पास आ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों कि आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी। लंबे समय से अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है तो वह वापस मिल जाएगा। व्यापार में मुनाफा बढने लगेगा।

मकर राशि

इन लोगों को करियर में लाभ मिलेने वाला है। साथ ही प्रमोशन भी हो सकता है। इनकम बढ़ेगी और नई नौकरी का ऑफर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल का बड़ा बयान आया सामने, ट्वीट कर राघव चड्ढा की गिरफ्तारी पर बोले…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular