Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyGuruvar Vrat: जानिए कितने गुरुवार व्रत देगा आपको फल, क्या है पूजन...

Guruvar Vrat:

Guruvar Vrat: गुरुवार का दिन श्री हरि भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आपको बता दे इससे घर पर सुख-समृद्धि और धन-संपदा बनी रहती है। वहीं इस व्रत से कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होते हैं। बता दे कि गुरुवार का व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। यदि कुंवारी कन्याएं इस व्रत को करती हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और शादी में उत्पन्न हो रही बाधाएं भी दूर होती है।

16 गुरुवार रखे व्रत 

आपको बता दे गुरुवार का व्रत आप 1, 3, 5, 7, एक साल, आजीवन या संकल्प के अनुसार आप रख सकते हैं, लेकिन 16 गुरुवार का व्रत करना शुभ माना जाता है। इसके बाद इसका उद्यापन कर दें। यदि पुरुष गुरुवार व्रत करते हैं तो वे लगातार 16 गुरुवार व्रत कर सकते हैं। वहीं महिलाएं माहवारी में व्रत को छोड़ सकती हैं। शुद्ध होने के बाद अगले हफ्ते व्रत को पूरा किया जा सकता है।

इस पक्ष से शुरू करें व्रत

बता दे गुरुवार का व्रत किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से शुरू कर सकते हैं। वहीं अनुराधा नक्षत्र वाले गुरुवार से व्रत की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पति देवता की कृपा प्राप्त होती है।

गुरुवार व्रत के लाभ

जो व्यक्ति गुरुवार के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और इस व्रत कथा को पढ़ते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं सुखों की प्राप्ति होती है।

 

ये भी पढ़े: बेटियों के लिए सरकार लाई नई योजना, जानें कैसे ले सकेंगी लाडली इसका लाभ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular