Tuesday, July 9, 2024
HomeAstrologyThursday Upay: गुरुवार के दिन पाना चाहते है सफलता तो करें गुड़...

Thursday Upay:

Thursday Upay: गुरुवार, बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। कुंडली में अगर गुरु सही रहता है तो व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। वहीं अगर गुरु कमजोर हो तो व्यक्ति को हर कार्य में असफलता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन गुड़ से किए जाने वाले उपाय तमाम परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

गुरुवार के दिन करें गुड़ के उपाय
  • गुरुवार के दिन सुबह स्नान के बाद केले के पेड़ में भीगी हुई चने की दाल और एक गुड़ की डली डालें। 5 गुरुवार तक ऐसा लगातार करने से धन से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर होती हैं। इसके साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इस दिन उन्हें पीले फूल, चने की दाल के साथ गुड़ भी अर्पित करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • गुरुवार की शाम को एक गुड़ की डली और 7 साबुत हल्दी की गांठ और एक रुपए के सिक्के को एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात जगह फेंक दें।
  • इस दिन बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाने से सिर्फ गुरु के साथ-साथ सूर्य और मंगल ग्रह भी सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसके प्रभाव से गुरुवार के दिन इस कार्य को करने से आपके कामों में अड़चनें नहीं आएंगी और काम आसानी से बन जाएंगे।
  • अगर आपके करियर में बाधा आ रही है या फिर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से काम में सफलता मिलती है।
  •  प्रत्येक गुरुवार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगती है। गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में गुड़ भरकर खिलाने से शादी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।

 

ये भी पढ़े: भारत में जल्द ही आने वाली है ये 5 एसयूवी कारें, देखिए इनकी ये लिस्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular