Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyVastu Tips: रात के सोते समय करते है ये गलती तो हो...

Vastu Tips:

Vastu Tips: हिंदू धर्म में नियमों का विशेष महत्व होता है। कई तरह के नियम हिंदू धर्म में माने जाते हैं। जिसका संबंध घर परिवार की तरक्की और खुशहाली से जुड़ा होता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें रात में सोने से पहले भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप सोने से पहले इन कामों को करते हैं तो आपसे मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। आपको धन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। तो भूलकर भी ना करें ऐसे काम जिन्हें वास्तु शास्त्र में मना किया गया है।

भूलकर भी न रखें ये चीजें
  • रात में कई लोग पानी की बोतल को सिरहाने रखकर सोते हैं, जिससे कि प्यास लगने पर वो तुंरत पानी पी सके। लेकिन वास्तु शास्त्र में इस आदत को अशुभ माना गया है। इसके अनुसार सिरहाने पानी की बोतल लेकर सोने से चंद्र दोष होता है।
  • शास्त्रों में बिस्तर पर भोजन करना वर्जित माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग बिस्तर पर बैठकर ही खाना खाते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद वे जूठे बर्तन को भी उसी कमरे में रख देते हैं और बिना बिस्तर साफ किए ही सो जाते हैं। आपकी यह आदत बर्बादी का कारण बन सकती है।
  • कभी भी तकिए के नीचे पर्स रखकर न सोएं। क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। कहते हैं कि तकिए के नीचे पर्स रखकर सोने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
  • तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उनकी आवाज से नींद में खलल पड़ता ही है। इसके साथ ही, उससे निकलने वाली तरंगे व्यक्ति के दिमाग और हृदय पर प्रभाव डालती हैं। ये तरंगे पूरे कमरे में नाकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा देती हैं।
  • कई बार लोग पढ़ते-पढ़ते सिरहाने पर ही किताबें रखकर सो जाते हैं। जबकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। व्यक्ति के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

 

ये भी पढ़े: आज ही घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा से हटाएं ये चीजें, करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular