Sunday, July 7, 2024
HomeAstrologyसावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि- विधान से करे पूजा ;...


india news (इंडिया न्यूज़) :
इन दिनों भगवान शिव का अतिप्रिय माह सावन का पवित्र माह चल रहा है। इस बार सावन का महीना अधिक मास होने की वजह से 2 महीने का है। सावन का है दिन भगवान शिव को समर्पित है। भोले भक्तों के लिए खुशबरी यह है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों को चार सोमवार के बजाय 8 सोमवार के व्रत रखने को मिलेंगे। आज सोमवार सावन का तीसरा और अधिक मास का पहला सोमवार है। ऐसे में हम आपको आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधि- विधान बताएंगे।

आज तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज सावन माह का तीसरा और अधिक माह का पहला सोमवार है। ज्योतिष के मुताबिक, आज के दिन कई शुभ संयोग भी एक साथ बन रहे हैं। अधिक मास में पड़ने वाले सोमवार का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आज के दिन शिव भक्त ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान कर विधि विधान पूर्वक भगवान शिव की आराधना करना चाहिए। साथ ही, भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती नंदी को जलाभिषेक करना चाहिए। इसके बाद बेलपत्र धतूरा सुपारी भांग चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा ओम नमः शिवाय मंत्र के साथ मौसमी फल का भोग लगाना चाहिए।

सोमवारी पर करें यह उपाय

धर्माचार्यों के मुताबिक, सावन मास में शिव भक्तों को शिव मंदिर में जाकर दूध और मिश्री अर्पित करना चाहिए। शिव जी को सर्वाधिक प्रिय बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के सभी मनोकामना पूर्ण हो जाते हैं। पूजा नियमों की मानें तो अगर जातक सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाते हैं तो इससे भगवान शंकर शीघ्र प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।

also read ; पूरे मानसून सत्र के लिए AAP नेता संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित,सौरभ भरद्वाज ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular