Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking Newsसानिया मिर्जा से तलाक के रूमर्स के बीच शोएब मलिक ने रचाई...

सानिया मिर्जा से तलाक के रूमर्स के बीच शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, इस एक्ट्रेस से किया निकाह

India News (इंडिया न्यूज़), Shoaib Malik: दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। मलिक ने शनिवार यानी की आज 20 जनवरी को X पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपडेट शेयर की। पोस्ट में उनके शादी की तस्वीरें शामिल हैं और कैप्शन में लिखा “और हमने आपको जोड़ियों में बनाया।”

सानिया ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

इससे पहले बुधवार के दिन सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक गुप्त पोस्ट शेयर किया था जिसने पाकिस्तान क्रिकेटर के साथ तलाक की अटकलों को एक बार फिर से हवा मिल गई थी। उनकी पोस्ट में लिखा, “शादी कठिन है। तलाक कठिन है। अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। संचार कठिन है। संवाद न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।”

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular