Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsArvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ मुलाक़ात करके भावुक हुए...

Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ मुलाक़ात करके भावुक हुए भगवंत मान!

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल की बात की। इस मुलाकात में उन्हें अरविंद केजरीवाल ने बताया की केजरीवाल के साथ बहुत ख़राब व्यवहार हो रहा है| उनके हिसाब से केजरीवाल को आतकवादी जैसा ट्रीटमेंट मिल रहा है| भगवंत मान ने जैसे ही अरविन्द केजरटीवाल की बात बताई तो उनके आँखों से आँसू बहने लगे| बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी भावनाओँ को कंट्रोल में करके आगे की बात बताई|

Arvind Kejriwal से ये हुई बातचीत!

उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात की बात बताते हुए कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है| हद है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है| उनका कसूर क्या है? उन्होंने स्कूल अस्पताल बना दिए, यही कसूर है| बिजली फ्री कर दी यही कसूर है| वह ऐसे ट्रीट कर रहे हैं जैसे बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ा गया हो| जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस-टू-फेस मिलवाया जा सकता है|’

साथ ही साथ भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के बारे में बताते हुए कहा कि उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया, वह आतंकवादियों के साथ किया जाता है|

आतंकवादी जैसा हो रहा है व्यवहार!

इसके अलावा, भगवंत मान ने आरोप लगाया कि उनके साथ ‘शीशे के पार’ फोन पर बात हुई थी, जो कि अत्यंत अनुचित है। उन्होंने कहा कि उनके साथ बड़े आतंकवादी के तरह व्यवहार जा रहा है। इसके अलावा, केजरीवाल ने भगवंत मान से पंजाब के हालात पर पूछा। मान ने उत्तर देते हुए कहा कि वह और उनकी पार्टी एक सोच के लोग हैं और वह उनके साथ खड़े हैं। यहां तक कि भगवंत मान ने अपनी पार्टी के विधायकों से भी मिलकर कहा कि वे अपने इलाके में जाएं और लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दो दिन में दो-दो मंत्रियों को बुलाएंगे और सभी कामों की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार केजरीवाल को एक दम वही ट्रीटमेंट मिल रहा है जो की एक आम कैदी को दिया जाता है| केजरीवाल रोज 5 मिनट अपने घर पर कॉल पर बात कर सकते है जो की एक आम आदमी को दिए जाने वाला समय है| हफ्ते में केवल दो बार परिवार से मुलाक़ात कर सकते है|

Read More: 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular