होम / Arvind Kejriwal: तिहाड़ में इस तरह काट रहे केजरीवाल अपना टाइम!

Arvind Kejriwal: तिहाड़ में इस तरह काट रहे केजरीवाल अपना टाइम!

• LAST UPDATED : April 4, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह अपना अधिकतम समय ध्यान, किताबों की रीडिंग, और योग अभ्यास में बिता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी गुरुवार को सामने आई। केजरीवाल वर्तमान में तिहाड़ जेल के जनरल वार्ड नंबर तीन में बंद हैं, जो एशिया का सबसे बड़ा जेल माना जाता हैं, और उनका कमरा 14 फीट लंबा और आठ फीट चौड़ा है।

योग, ध्यान, और पढ़ाई से बीत रहा हैं समय!

हम आपको बता दे कि अरविंद केजरीवाल अब तक गिरफ्तार हैं| वह शराब घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में हैं। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्हें जेल में रखा गया है। उनकी कॉन्फाइनमेंट के बावजूद, वे अपना समय को योग, ध्यान, और पढ़ाई में लगाते दिख रहे हैं रहा है। जेल के सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 20 चैनलों वाला एक टीवी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन वे इसे देखने के लिए बिलकुल भी उत्सुक नहीं हैं। उन्हें एक मेज, एक कुर्सी और एक इलेक्ट्रिक केतली भी मिली है। उन्हें अपनी कोठरी की सफाई के लिए झाड़ू, बाल्टी और कपड़े का टुकड़ा भी मिला है।

जेल की कोठरी मे दो सीसीटीवी कैमरे!

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि उनकी कोठरी में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो उनकी हर हरकत पर नजर रखते हैं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कि वजह से उनको अन्य कैदियों से बात-चीत की इजाजत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और तमिलनाडु विशेष पुलिस कर्मियों की टीम उनके वार्ड के बाहर चौबीस घंटे तैनात रहती है।

अधिकारियों का कहना है कि केजरीवाल के लिए रोजाना समय पर चाय और घर का बना खाना भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने इसके अलावा कुछ नहीं मांगा है। उन्हें अक्सर उनके सेल में कुर्सी पर बैठकर पुस्तकों की रीडिंग और कुछ लिखते देखा गया हैं| इसके अलावा, एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को जेल की लाइब्रेरी का उपयोग करने की सुविधा भी है, जहां वह कैदियों के लिए उपलब्ध किताबों को पढ़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी विशेष पुस्तक का अनुरोध नहीं किया है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox