Thursday, May 9, 2024
HomeDelhiMukesh Ambani: मुकेश अम्बानी ने कही श्लोका को लेकर ये बड़ी बात!

Mukesh Ambani: मुकेश अम्बानी ने कही श्लोका को लेकर ये बड़ी बात!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Mukesh Ambani: देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने हाल ही में 50वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवार्ड्स में अपनी बहू श्लोका मेहता की जमकर तारीफ की। श्लोका मेहता, रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। रसेल मेहता का डायमंड और रियल एस्टेट का व्यापार है। मुकेश अंबानी ने इस मौके पर श्लोका की खूब तारीफ की और उन्हें ‘बड़ी बहू’ के रूप में स्वागत किया।

श्लोका को पालनपुरी समुदाय से जोड़ा जाता है, जिसका व्यापारिक और सांस्कृतिक इतिहास लंबे समय से है। मुकेश अंबानी ने बताया कि वे और उनका परिवार श्लोका के साथ बहुत खुश हैं और उन्हें उनकी आस्था और परंपराओं के प्रति गर्व है| उनका मानना है कि श्लोका उनके परिवार के लिए एक परफेक्ट बहू हैं|

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी बचपन के दोस्त

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी 2019 में हुई थी| वे दोनों बचपन के दोस्त थे। उन्होंने एक साथ ही धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। आकाश अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और जून 2022 से रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) के चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं। श्लोका की मां मोना मेहता ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और श्लोका भी चैरिटेबल संगठन रोसी ब्लू फाउंडेशन के लिए काम करती हैं।

श्लोका के बड़े भाई वीरज और छोटी बहन दीया हैं। वीरज डायमंड व्यापार को संभालते हैं जबकि दीया ईशा अंबानी पीरामल की दोस्त हैं और फैशन कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं।

मुकेश अंबानी ने श्लोका के सोशल योगदान को माना महत्वपूर्ण!

मुकेश अम्बानी ने श्लोका के सोशल योगदान को महत्वपूर्ण माना और उनकी कामयाबी पर गर्व महसूस किया। उन्होंने श्लोका को अपने परिवार का अभिमान माना और उनके साथी आकाश के साथ उनकी संवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वे बचपन से ही दोस्त हैं और काफी अच्छे से एक दूसरे को समझते हैं|

यह समाचार भारत के ज्वेलरी अवार्ड्स के मंच पर हुआ। मुकेश अंबानी ने अपने बयान में श्लोका की तारीफ करते हुए उनके समुदाय के लोगों के साथ साझा किया कि श्लोका का समुदायिक और सोशल योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular