Sunday, May 19, 2024
HomeDelhiतिहाड़ जेल से निकलते ही क्या बोले संजय सिंह, ताले टूटने की...

तिहाड़ जेल से निकलते ही क्या बोले संजय सिंह, ताले टूटने की बात कही

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Sanjay Singh Released: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तिहाड़ जेल से बुधवार (3 अप्रैल) को रिहा कर दिया गया। लगभग 6 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने हाथ उठाकर आप कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जेल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। यह संघर्ष का समय है। आगे संजय सिंह ने कहा कि ‘जेल के ताले टूटेंगे सारे नेता छूटेंगे।’

इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने दी है जमानत

बता दें, इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार (2 अप्रैल) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप संजय सिंह सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करेंगी।

जिसके बाद निचली अदालत ने आज यानि बुधवार को संजय सिंह को पासपोर्ट जमा कराने, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर जाने से पहले अपने यात्रा प्रोग्राम के बारे में सूचित करने और अपने फोन की ‘लोकेशन’ हमेशा चालू रखने का भी आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने आप नेता को 2 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया।

पीछे साल 4 अक्टूबर को ईडी ने किया था अरेस्ट

बता दें, दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह को जांच एजेंसी (ईडी) ने बीते साल 4 अक्टूबूर 2023 को दिल्ली के सरकारी आवास से अरेस्ट किया था। आप सांसद को गिरफ्तार करने से पहले ईडी ने संजय सिंह से कई घंटे तक पूछताछ की थी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular