Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Congress: कांग्रेस को एक और झटका, अब नसीब सिंह और नीरज...

Delhi Congress: कांग्रेस को एक और झटका, अब नसीब सिंह और नीरज बसोया ने दिया इस्तीफा

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Congress: कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर सामने आयी है। नसीब सिंह और नीरज बसोया ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अलग-अलग पत्रों में पार्टी छोड़ने के लिए लिखा है। पूर्व विधायक और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट के पार्टी पर्यवेक्षक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन से व्यथित होकर अपना पत्र भेजा है। पत्र पर लिखी गयी वजह यह थी कि गठबंधन दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी शर्मिंदगी ला रहा है और उन्हें स्वाभिमानी नेता के रूप में पार्टी से अलग होने का निर्णय लेना पड़ रहा है।

Delhi Congress: क्या कहना है नीरज बसोया का ?

नीरज बसोया ने पत्र में कहा, “मैं पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।” उन्होंने सोनिया गांधी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पिछले 30 वर्षों में सभी अवसर देने के लिए।” इसके साथ ही पूर्व विधायक और पार्टी पर्यवेक्षक नसीब सिंह ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त होने पर अपनी नाराजगी जताई। दोनों नेताओं के इस्तीफे तब आए हैं जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह लवली ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। यह कांग्रेस के लिए एक और ख़राब बात है। इसी बीच 25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular