Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking Newsबिहार में दीघा-सोनपुर 6 लेन ब्रिज को मिली मंजूरी, मोदी कैबिनेट ने...

बिहार में दीघा-सोनपुर 6 लेन ब्रिज को मिली मंजूरी, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले

India News (इंडिया न्यूज),Modi Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, बिहार के पटना के दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 6 लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि गंगा पर 4.5 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा।

नारियल के लिए MSP तय

इसके आगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इस बैठक में किसानों के आर्थिक हितों के ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा ‘ दुनियाभर में नारियल के दाम गिरे हैं। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 2023 के तुलना में मिलिंग कोपरा की निर्धारित एमएसपी 300 रुपये प्रति क्विंटल और बाल कोपरा की 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है।”खोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 12000 रुपया तय किया गया है।

त्रिपुरा और असम से जुड़े क्या निर्णय लिए गए

इसके आगे, अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि त्रिपुरा और असम को लेकर बेहद जरूरी निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा, ”सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। इस निर्माण कार्य में 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 25 महीने में इस काम को पूरा किया जाएगा।”

also read ; Delhi: जिनके पास नहीं है राशन कार्ड अब उनको भी मिलेगा सस्ता आटा-दाल, जानिए डिटेल्स

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular