Sunday, June 30, 2024
HomeBreaking NewsPadma Awards Announced: वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17...

Padma Awards Announced: वेंकैया नायडू समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री देने का ऐलान

India News (इंडिया न्यूज),Padma Awards Announced : गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। बता दें , इस साल 5 हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री सम्मान देने का ऐलान किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और अभिनेता चिरंजीवी को पद्मविभूषण देने का ऐलान किया गया है। वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती -राम नाइक को पद्मभूषण देने का ऐलान किया गया है।

9 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार

मालूम हो, 2024 के लिए पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो अब तक गुमनाम थे। इनमें असम की रहने वाली देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत कई बड़े नाम भी हैं।

इसकेअलावा पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इनमें 8 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। बता दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने कुल 132 हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

यहाँ देखें पूरी लिस्ट padmaawardees2024_0

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular