Monday, May 20, 2024
HomeBreaking NewsPeter Higgs: जाने माने भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का निधन!

Peter Higgs: जाने माने भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स का निधन!

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Peter Higgs: नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी पीटर हिग्स, का दिहांत हो गया हैं| उनकी उम्र 94 वर्ष थी। यह जानकारी एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने मंगलवार को दी। विश्वविद्यालय ने कहा कि हिग्स, जो कि एमिरिटस प्रोफेसर थे, सोमवार को “छोटी बीमारी के बाद घर पर शांतिपूर्वक निधन” गुज़र गए। हम आपको बता दे कि हिग्स ने 1964 में एक नए कण के अस्तित्व का पूर्वानुमान किया था – जिसे लोग हिग्स बोसोन कहते हैं। लेकिन यही कण के अस्तित्व को लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में साबित होने में लगभग 50 वर्ष लगे।

Peter Higgs: एक अद्वितीय वैज्ञानिक!

हिग्स की थ्योरी जो कहती हैं कि, “परमाणु कण, जो पदार्थ के निर्माण खंड हैं, अपना द्रव्यमान कैसे प्राप्त करते हैं”बहुत ही ज़ादा प्रशिद हुई थी| हिग्स ने इस काम के लिए 2013 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था। वह स्कॉटलैंड की राजधानी में जन्मे थे। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष ने कहा कि हिग्स एक अद्वितीय वैज्ञानिक थे, जिनकी दृष्टि और कल्पना ने हमें दुनिया के बारे में नई जानकारी प्राप्त करने में मदद की। उनके इस काम की प्रशंसा दुनिया के हर्र साइंटिस्ट ने खुद करी है| जो बच्चे फ़िलहाल पढ़ रहे है, वह भी इनसे इंस्पिरेशन लेते हैं|

हम आपको बता दें कि हिग्स का जन्म 29 मई 1929 को उत्तरी इंग्लैंड के न्यू कासल में हुआ था। वे लंदन यूनिवर्सिटी के किंग्स कॉलेज से पढ़ाई करते थे और 1954 में डॉक्टेरेट प्राप्त किया। हिग्स ने अपने जीवन का बहुत समय एडिनबरा में बिताया, जहां उन्होंने 1980 में स्कॉटिश यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष के रूप में काम किया। 1996 में वे रिटायर हो गए थे।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular