Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsPM Modi Oath Ceremony : लगातार तीसरी बार PM बने नरेंद्र मोदी;...

PM Modi Oath Ceremony : लगातार तीसरी बार PM बने नरेंद्र मोदी; नई सरकार में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),PM Modi Oath Ceremony:नरेंद्र मोदी आज (9 जून) को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ लेते ही मोदी ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें, नेहरू एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश की आजादी के बाद लगातार तीन चुनावों के बाद भी इस पद पर बने रहे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत तो नहीं मिल पाया, लेकिन एनडीए गठबंधन को 293 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं ज़्यादा है। शुक्रवार (7 जून) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।

10:00 PM, 09 Jun 2024

ये रही मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
15. सर्वानंद सोनेवाल
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू TDP
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे
59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर
65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

09:42 PM, 09 Jun 2024

इन नेताओं ने भी ली राज्यमंत्री की शपथ

मध्य प्रदेश के आदिवासी चेहरे के तौर पर सियासी पहचान रखने वाले दुर्गादास उइके, महाराष्ट्र के रावेर से सांसद रक्षा खड़से, पश्चिम बंगाल के बलूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार, मध्य प्रदेश के धार से सांसद सावित्री ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

09:33 PM, 09 Jun 2024

रवनीत सिंह बिट्टू ने ली राज्यमंत्री की शपथ

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव में हार मिली, इसके बावजूद उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

09:26 PM, 09 Jun 2024

केरल में भाजपा की एंट्री कराने वाले सुरेश गोपी बने राज्य मंत्री

केरल में भगवा झंडा लहराने वाले एकलौते सांसद सुरेश गोपी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

09:22 PM, 09 Jun 2024

इन नेताओं ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ

पश्चिम बंगाल के बनगांव से सांसग शांतनु ठाकुर, राज्यसभा सांसद एल मुरुगन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा, तेलंगाना के करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार, यूपी के बांसगांव से कमलेश पासवान, राजस्थान के अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी, बिहार से राज्यसभा सांसद सतीश दुबे, झारखंड के रांची से सांसद संजय सेठ ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

09:02 PM, 09 Jun 2024

अब तक इन नेताओं ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक की तुमकूर सीट से सांसद वी सोमन्ना, सबसे अमीर सांसद और टीडीपी के नेता डॉ. चंद्रशेखर पन्नास्वामी, यूपी की आगरा सीट से सांसद एसपी सिंह बघेल, बेंगलुरु नॉर्थ सीट से शोभा करंदलाजे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

08:55 PM, 09 Jun 2024

अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने ली राज्यमंत्री के तौर पर शपथ

अपना दल (सोनेवाल) की चीफ और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:50 PM, 09 Jun 2024

बिहार से रामनाथ ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

08:48 PM, 09 Jun 2024

रामदास अठावले ने ली राज्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

आरपीआई चीफ रामदास अठावले ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

08:45 PM, 09 Jun 2024

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर इन नेताओं ने ली शपथ

यूपी की पीलीभीत सीट से सांसद बने जितिन प्रसाद ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, नॉर्थ गोवा से सांसद श्रीपद नायक, यूपी की महाराजगंज सीट से सांसद पंकज चौधरी, फरीदाबाद सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने मंत्री पद की शपथ ली।

08:40 PM, 09 Jun 2024

RLD चीफ जयंत चौधरी ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

RLD चीफ और जाट नेता जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:38 PM, 09 Jun 2024

अब तक किन नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ?

हरियाणा के गुड़गांव से सांसद और पिछली सरकार में योजना राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद बने डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।जीतेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। राजस्थान के बीकानेर से सांसद और पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे अर्जुन राम मेघवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:32 PM, 09 Jun 2024

गुजरात से सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

गुजरात के नवसारी से सांसद और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाने वाले सीआर पाटिल ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, पाटिल गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और चौथी बार सांसद बने हैं।

08:30 PM, 09 Jun 2024

चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

बिहार के हाजीपुर से सांसद और एलजेपी (आर) के नेता चिराग पासवान ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:27 PM, 09 Jun 2024

जी किशन रेड्डी ने ली शपथ, लगातार दूसरी बार बने हैं सांसद

तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से सांसद बने जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली, वो लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं

08:25 PM, 09 Jun 2024

इन बड़े नेताओं ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने शपथ ली।

08:22 PM, 09 Jun 2024

अन्नपूर्णा देवी ने ली शपथ

पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। अन्नपूर्णा देवी झारखंड की कोडरमा सीट से सांसद बनी हैं।

08:19 PM, 09 Jun 2024

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

राजस्थान के जोधपुर से सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में शेखावत जलशक्ति मंत्री रहे थे।

08:16 PM, 09 Jun 2024

भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ

बीजेपी के दिग्गज रणनीतिकार और पहली बार सांसद बने भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:13 PM, 09 Jun 2024

इन नेताओं ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद और बीजेपी के आदिवासी चेहरे जुएल ओराम, बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह, पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे और ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश के गुना से सांसद और पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

08:08 PM, 09 Jun 2024

असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल ने ली शपथ

वरिष्ठ भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। असम के पूर्व CM ने इस लोकसभा चुनाव में डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

08:05 PM, 09 Jun 2024

प्रहलाद जोशी ने ली शपथ

पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री और कर्नाटक से लगातार 5 वीं बार चुनाव जीतने वाले प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

08:03 PM, 09 Jun 2024

के राममोहन नायडू ने ली शपथ

के राममोहन नायडू ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली, के राममोहन नायडू मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री बने हैं।

08:01 PM, 09 Jun 2024

वीरेंद्र खटीक ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में वीरेंद्र खटीक सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं।

7:58 PM, 09 Jun 2024

बीजेपी नेता सर्वानंद सोनोवाल ने ली शपथ

बीजेपी नेता सर्वानंद सोनोवाल ने ली शपथ, सोनोवाल लगातार तीसरी बाद केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं।

7:56 PM, 09 Jun 2024

जेडीयू के राजीव रंजन सिंह ने ली शपथ

जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली

7:54 PM, 09 Jun 2024

एस जयशंकर ने ली शपथ

BJP के नेता एस जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

7:52 PM, 09 Jun 2024

पूर्व बिहार CM जीतनराम मांझी ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चीफ और गया से नवनिर्वाचित सांसद जीतनराम मांझी ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:50 PM, 09 Jun 2024

धर्मेंद्र प्रधान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

पिछली सरकार में शिक्षा मंत्री रहे और बीजेपी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:48 PM, 09 Jun 2024

पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

पीयूष गोयल ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता। इससे पहले गोयल राज्यसभा सांसद थे।

7:45 PM, 09 Jun 2024

एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर ली शपथ

कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मोदी 3.0 कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली। कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या सीट से सांसद बने हैं।

7:42 PM, 09 Jun 2024

हरियाणा के पूर्व CM मनोहर खट्टर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली है। खट्टर आरएसएस के पूर्व प्रचारक रहे हैं। 9 साल तक हरियाणा के सीएम रहे।

7:40 PM, 09 Jun 2024

चीनी राजदूत ने PM मोदी को दी बधाई

भारत में चीनी राजदूत Xu Feihong ने X पर लिखा, नरेंद्र मोदी जी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर बधाई। आशा है कि चीन और भारत राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बनी सहमति का पालन करते हुए एक सुदृढ़ और स्थिर चीन-भारत संबंध का निर्माण जारी रखेंगे।

7:38 PM, 09 Jun 2024

निर्मला सीतारामन ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

निर्मला सीतारामन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें, सीतारामन पिछली सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं।

7:36 PM, 09 Jun 2024

 नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

7:32 PM, 09 Jun 2024

 नितिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। PM मोदी की पिछली दोनों सरकारों में गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे।

7:30 PM, 09 Jun 2024

अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ

बीजेपी नेता अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पिछली सरकार में अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री थे।

7:28 PM, 09 Jun 2024

राजनाथ सिंह ने लगातार तीसरी बार ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राजनाथ सिंह पिछली सरकार में रक्षा मंत्री थे. लखनऊ से नवनिर्वाचित सांसद हैं।

7:23 PM, 09 Jun 2024

तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार PM पद की शपथ ली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

 7:17 PM, 09 Jun 2024

शपथ ग्रहण समारोह के लिए PM मोदी पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी पहुंचे।

7:15 PM, 09 Jun 2024

PM मोदी की कैबिनेट में शपथ लेंगे 71 मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 71 मंत्री शपथ लेंगे। 72वें मंत्री के तौर पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

7:09 PM, 09 Jun 2024

मालदीव के राष्ट्रपति और श्रीलंका के राष्ट्रपति पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में सभी विदेशी अतिथि आ रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी पहुंचे चुके हैं।

7:03 PM, 09 Jun 2024

CJI डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं।

6:50 PM, 09 Jun 2024

शाहरुख खान और मुकेश अंबानी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।

6:45 PM, 09 Jun 2024

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मल्लिकार्जुन खड़गे

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण इस समारोह में शामिल हो रहा हूं. मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं, यह मेरा कर्तव्य है…’, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे, तो उन्होंने कहा, ‘अगर मैं मिलूंगा, तो देखूंगा…’

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular