Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsPM Narendra Modi Highlights: 'कांग्रेस जन्मजात आरक्षण विरोधी है'; राज्यसभा में बोले...

PM Narendra Modi Highlights: 'कांग्रेस जन्मजात आरक्षण विरोधी है'; राज्यसभा में बोले PM मोदी

India News (इंडिया न्यूज),PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार (7 जनवरी) को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं। मालूम हो, इससे पहले सोमवार को उन्होंने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन किया था।

7/2/2024 : 3.33 pm

पशुपालन, मत्सयपालन में बड़ा रिकॉर्ड बनेगा। अगले 5 साल में सुपर फ़ूड श्री -अन्न की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तीसरे टर्म में डिजिटल इकॉनमी बढ़ेगी। अगले 5 साल के भीतर देश के हर घर में नल जल होगा।

7/2/2024 : 3.34 pm

हम अनाज दे रहे हैं, देते रहेंगे, किसानों को सम्मान निधि मिलती रहेगी। हमारा तीसरा कार्यकाल विकसित भारत का होगा। अगले 5 साल में पुरे देश में पाइप से गैस पहुचायेंगे। मैं ऐसा प्रयास करूँगा देश को छात्रों को पढ़ने के लिए विदेश जाने की जरुरत ना पड़े। अगले 5 साल में देश बुलेट ट्रेन भी देखेगा। सोलर पावर से बिजली बिल जीरो करेंगे।

7/2/2024 : 3.22 pm

राज्यों के विकास से ही राष्ट्र का विकास। G-20 का पूरा यश राज्यों को !

7/2/2024 : 3.17 pm
‘इनका हाथ जहाँ लगता है डूबना तय’ ; PM मोदी

7/2/2024 : 3.14 pm

अपने युवराज को आपने स्टार्टअप बनाकर रख दिया। वो स्टार्टअप लॉन्च ही नहीं हो रहा है; PM मोदी

7/2/2024 : 3.10 pm
देश जानना चाहता है एयर इंडिया को किसे बर्बाद किया। BSNL को किसने तबाह किया। इन्होंने HAL को डुबोया? हमारी सरकार में बीएसएनएल अपनी पैरों पर खड़ा है।

7/2/2024 : 3.05 pm

सबका साथ -सबका विकास मोदी की गारंटी ; PM मोदी

7/2/2024 : 3.03 pm

कांग्रेस ने दुश्मनों को बड़ी- बड़ी जमीन दी।

7/2/2024 : 3.00 pm

कांग्रेस अपने सोच से भी ऑउटडेटेड हो गई है ; PM मोदी

7/2/2024 : 2.54 pm
इनके नेताओं ने राष्ट्रपति का अपमान किया ; PM मोदी

7/2/2024 : 2.50 pm
इनके मार्गदर्शक अमेरिका में बैठे हैं ; PM मोदी

7/2/2024 : 2.45 pm

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 7 दशक तक उनको अधिकारों से वंचित रखा। हमने 370 हटाकर उन्हें उनका अधिकार दिया।

7/2/2024 : 2.42 pm

नेहरू जी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ थे। कांग्रेस जन्मजात आरक्षण विरोधी है।

7/2/2024 : 2.40 pm

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए PM ने पूछा ‘ आपने विदेश से आये सामानों को भारत का स्टेटस क्यों बनाया? लाल बत्ती का कल्चर इतने साल तक क्यों? भारतीय भाषाओं को हिन् भावना से क्यों देखा गया ? ये लोकल फॉर वोकल बोलने से क्यों बच रहे हैं?

7/2/2024 : 2.34 pm

हम अंगेजों के जमाने के कानून को खत्म कर रहे, किसने इसका विरोध किया? इससे पता चलता है कि कौन अग्रेजों से प्रेरित है! कांग्रेस अंग्रेजों से प्रेरित होकर काम करती थी।

7/2/2024 : 2.32 pm

‘जिस कांग्रेस के अपने नेता की गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे’: PM मोदी

7/2/2024 : 2.28 pm

मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते-PM मोदी

पीएम ने आगे कहा आप तैयारी से आए हैं, लेकिन मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। उस दिन दो-ढाई घंटे तक आप लोगों ने मुझपर जो जुल्म किया। आज मैं भी पूरी तरह तैयार हूं।

PM मोदी ने खरगे पर कसा तंज

PM मोदी ने कहा कि मैं उस दिन कह नहीं पाया लेकिन में खरगे जी का विशेष धन्यवाद करता हूं। मैं बड़े ध्यान से सुन रहा था। पीएम मोदी कहा कि लोकसभा में जो मनोरंजन की कमी खल रही है वो आपने पूरी कर दी। मुझे खुशी इस बात की थी कि खरगे जी काफी लंबा और बड़े आराम से बोल रहे थे। तब मैं सोच रहा था कि इतना सारा बोलने की आजादी मिली कैसी। बाद में मेरे ध्यान में आया कि दो स्पेशल कमांडर जो रहते हैं वो उस दिन नहीं थे। ऐसे में इसका बहुत मजबूत फायदा स्वतंत्रता का खरगे जी ने उठाया। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि खरगे जी ने उस दिन सिनेमा का गाना सुना होगा- ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा।

7/2/2024 : 2.23 pm

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular