Tuesday, July 9, 2024
HomeBreaking Newsमेडल वापस करने PMO जा रहीं विनेश फोगाट को दिल्ली पुलिस ने...

मेडल वापस करने PMO जा रहीं विनेश फोगाट को दिल्ली पुलिस ने रोका, रेसलर ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड

India News ( इंडिया न्यूज़),Vinesh Phogat Arjun Award: कुश्ती की दुनिया में जारी ‘दंगल’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात दे, पहले पहलवान बजरंग पूनिया के बाद आज महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन अवॉर्ड सम्मान वापस कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जब वह सम्मान वापस करने जा रही थीं, इसी दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने कर्तव्यपथ पर रोक लिया। लिहाजा विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्यपथ बैरिकेड्स पर छोड़ दिया।

अर्जुन अवार्ड लौटने के लेकर PM को लिखा था लेटर

बता दें, इससे पहले 26 दिसंबर को पहलवान बजरंग पुनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने अपने अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया था। इसके लिए विनेश ने पीएम मोदी को एक लेटर भी लिखा था। फोगाट ने तब पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद!

also read ; Ayodhya: 85 हजार करोड़ रुपये से होगा अयोध्या का कायाकल्प, क्या होंगी सुविधाएं, जानें प्लान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular