होम / Gas India Expo 2024: गैस इंडिया एक्सपो का सेकंड एडिशन आज से शुरू

Gas India Expo 2024: गैस इंडिया एक्सपो का सेकंड एडिशन आज से शुरू

• LAST UPDATED : July 4, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Gas India Expo 2024: गैस उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन, गैस इंडिया 2024 एक्सपो, 4-6 जुलाई 2024 को इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन गैस क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करेगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम

इसी के साथ, 4-5 जुलाई को विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम गैस उद्योग के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा, जहाँ वे भविष्य की संभावनाओं, चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।

150 से अधिक प्रदर्शक

एक्सपो में 150 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे और ये एक्सपो करीबन 16,000 वर्ग मीटर के एरिया में है। उम्मीद है की इसमें 8,000-10,000 बड़े व्यापारी भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन में लगभग 500 शीर्ष पेशेवरों के शामिल होने की संभावना है।

व्यापार के कई अवसर

यह आयोजन व्यापार विकास, प्रौद्योगिकी विनिमय और नेटवर्किंग के नए अवसर प्रदान करेगा। भारत और विदेश के प्रतिष्ठित वक्ता गैस उद्योग के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी।

गैस इंडिया एक्सपो 2024 का उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ प्रदर्शक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें, नए उत्पाद प्रदर्शित कर सकें और सहयोगी साझेदार पा सकें। यह आयोजन गैस उद्योग के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox