Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeCrime News: नाबालिक लड़की पर किए चाकू से 21 वार, पत्थर से...

India News (इंडिया न्यूज़), Crime News, दिल्ली: नई दिल्ली में दिल को झकझोर देने वाला एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें एक साहिल नाम के युवक ने मामूली सी कहासुनी  को लेकर एक 16 वर्षीय लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आपको बता दे इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी किस तरह लड़की पर एक के बाद एक करके चाकू से कई वार करता है और लोग इस घटना को देऱकर गुजर रहे है। युवक हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। उसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दे इस मामले को लेकर एडीसीपी आउटर नॉर्थ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दोनों लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से ही जानते थे लेकिन उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि यह दोनों एक दूसरे को कब से जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि हमारे पास अभी अधिक जानकारी नहीं है हम जानकारी इकट्ठा कर रहें है। इस मामले की जांच करने के लिए कुल 6 टीमें नियुक्त की गई है और अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी प्रीमियम बसें, जानिए कैसे मिलेगी इसकी टिकट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular