Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeCrime News: प्यार की खातिर वो विदेश से आई, शक और जादू...

India News(इंडिया न्यूज़), Crime News: दिल्ली के तिलक नगर में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मृतक महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी। गुरप्रीत को शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है, इसलिए उसने पहले महिला को भारत बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।

घटना सीसीटीवी में कैद

तीन दिन पहले उनकी हत्या कर दी गई थी। विदेशी महिला की हत्या किसने की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। स्कूल के ठीक सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में ग्रे रंग की सेंट्रो कार नजर आई। इसी कार से एक युवक ने स्कूल के पास शव फेंक दिया था। कार का नंबर ट्रेस कर पुलिस को पता चला कि कार एक विदेशी महिला के नाम पर सेकेंड हैंड खरीदी गई थी। पुलिस ने तुरंत गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह शव को ठिकाने लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

हाथ-पैर बांधकर मार डाला

गुरप्रीत ने महिला को दिल्ली बुलाया। 10 अक्टूबर को महिला दिल्ली पहुंची और टैगोर गार्डन के एक होटल में रुकी। महिला कुछ दिनों तक होटल में रुकी। फिर 17 तारीख को गुरप्रीत होटल पहुंचा। फिर वह महिला को एक कमरे में ले गया। उससे कहा कि मैं तुम्हारे हाथ-पैर बांधकर जादू दिखाऊंगा। इसके बाद आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। गुरप्रीत ने पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। क्योंकि जिस सेकेंड हैंड सैंट्रो में वह महिला को ले गया था, वह उसी विदेशी महिला के नाम पर खरीदी गई थी।

गुरप्रीत की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

हत्या के बाद गुरप्रीत काफी घबरा गया था। वह समझ नहीं पा रहा था कि शव को कहां ठिकाने लगाए। तब तक शव जनकपुरी के बी-1 ब्लॉक में कार में ही पड़ा रहा। लेकिन जब उसमें से बदबू आने लगी तो गुरप्रीत कार को टैगोर गार्डन ले गया। यहां उसने शव को स्कूल की दीवार के पीछे फेंक दिया। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएंगी। पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब गुरप्रीत के घर की तलाशी ली तो वहां से उन्हें 2.5 करोड़ रुपये भी मिले। फिलहाल आरोपी गुरप्रीत पुलिस की हिरासत में है।

महिला की हत्या से पहले उसे प्रताड़ित किया गया

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली नगर निगम स्कूल की दीवार के साथ मैदान में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि शव किसी विदेशी महिला का है और उसकी हत्या की गई है। आरोपियों ने हत्या से पहले महिला के साथ दरिंदगी की थी, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

इसे भी पढ़े: Noida Transport: नोएडा में वाहन चालकों को बड़ी राहत, पिछले 3…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular