Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDelhi Murder Case: पिता बना अपनी ही बेटी का कातिल, खबर सुन...

Delhi Murder Case: पिता बना अपनी ही बेटी का कातिल, खबर सुन उड़ जाएंगे होश

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Murder Case: रविवार रात करीब 9 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने में एक लड़की की हत्या की कॉल मिली। कॉल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंझावला के एक खेत में पहुंची, जहां से कॉल आई थी। वहां पुलिस ने देखा कि खेत में एक लड़की खून से लथपथ पड़ी थी, उसके शरीर पर कई कट के निशान थे।

पुलिस ने तुरंत लड़की को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि मृत लड़की की पहचान कैसे की जाए। पुलिस को पता चला कि लड़की किसी के साथ कैब में कंझावला तक आई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कैब ड्राइवर की जानकारी निकाली और उसकी पूछताछ के आधार पर लड़की की पहचान कर ली।

Delhi Murder Case: शादी थी असल वजह

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक दरिंदगी की घटना सामने आई है, जिसमें एक लड़की की हत्या का आरोपी उसके पिता पर लगा है। घटना के वक्त उसके पिता नंद किशोर भी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, बेटी की शादी को लेकर झगड़ा होने के कारण नंद किशोर ने अपनी बेटी को ब्लेड से गला रेतकर मार दिया।

गुस्से में आकर ली जान

नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने इरादे से शादी करना चाहती थी, जिसके चलते घर में हमेशा झगड़ा होता रहता था। इस झगड़े में उसने गुस्से में आकर अपनी बेटी का वध कर दिया। पुलिस ने नंद किशोर को हिरासत में लिया और उसके बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular