होम / ये फेमस एक्ट्रेस निकली चोर! गायब किया 1 किलो सोना, अब बुरी फँसी

ये फेमस एक्ट्रेस निकली चोर! गायब किया 1 किलो सोना, अब बुरी फँसी

• LAST UPDATED : March 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज़)Delhi, Soumya Shetty Arrest: साउथ इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस पर चोरी का आरोप लगा है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस ने ये चोरी अपने करीबी दोस्त के घर पर की थी। एक्ट्रेस ने अपने दोस्त के घर से सोना चुराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और सौम्या को गिरफ्तार कर लिया।

सौम्या शेट्टी ने दोस्त के घर से सोना चुराया

ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री सौम्या शेट्टी ने भारतीय डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रसाद बाबू के घर से सामान चुरा लिया है। बताया जा रहा है कि डाक कर्मचारी ने 150 तोला सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस का कहना है कि सौम्या प्रसाद के घर आती-जाती थी। वह प्रसाद की बेटी मोनिका की अच्छी दोस्त हैं। जिसके चलते उसने ऐसा काम किया है।

एक्ट्रेस ने कबूला गुनाह

सौम्या शेट्टी ने गिरफ्तारी के बाद चोरी की बात कबूल कर ली है। अब तक पुलिस को 74 ग्राम सोना मिल चुका है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पास बचा हुआ सोना नहीं है। ऐसे में वह इसे वापस नहीं कर सकती। इस पूरे मामले में अभी आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox