Monday, July 1, 2024
HomeCrimeNafe Singh Rathi Case: गोवा से दो शूटर्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और...

Nafe Singh Rathi Case: गोवा से दो शूटर्स गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF को मिली बड़ी सफलता

India News (इंडिया न्यूज़),Nafe Singh Rathi Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा STF की टीम ने एक जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आईएनएलडी नेता नफे सिंह की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी हत्या के बाद गोवा भाग गए थे।

नंदू गैंग के हैं दोनों गिरफ्तार शार्प शूटर

दोनों आरोपियों की पहचान आशीष और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों इंग्लैंड में छिपे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटर हैं। हत्या के बाद सभी लोग गोवा भाग गये।
पुलिस ने बताया है कि दोनों शूटर नजफगढ़ के रहने वाले हैं और नंदू के सक्रिय शूटर हैं। नंदू भी नजफगढ़ का रहने वाला है। इनमें से सौरभ पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular