Friday, July 5, 2024
HomeDelhiAir India Emergency Landing: IGI एयरपोर्ट पर हुई एयर इंडिया फ्लाइट की...

Air India Emergency Landing: IGI एयरपोर्ट पर हुई एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्यों मचा हड़कंप

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Air India Emergency Landing: एक विमान ने बेंगलुरु जाने के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान का फायर अलार्म बजने लगा। इसके बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए वापस IGI एयरपोर्ट लाया गया। पायलटों ने ATC से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और इसके बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Air India Emergency Landing: मच गया हड़कंप

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 807 की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के कारण शुक्रवार शाम करीब 6 बजे यह इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विमान ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही फायर अलार्म बजने लगा। इसके बाद विमान को वापस आईजीआई एयरपोर्ट लाया गया। पायलटों ने एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

एयर इंडिया ने जारी लिया बयान

घटना के बारे में एयर इंडिया ने भी बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा है कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही उनकी फ्लाइट AI 807 में आग की चेतावनी के बाद विमान को वापस दिल्ली लाया गया। शाम को सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रूप से एयरोब्रिज से बाहर निकल गए। यात्रियों के बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular