Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiArvind Kejriwal: जेल जाने से पहले केजरीवाल का संदेश, कहा 'मैं फिर...

Arvind Kejriwal: जेल जाने से पहले केजरीवाल का संदेश, कहा 'मैं फिर तिहाड़ चला जाऊंगा...'

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल प्रेसवार्ता में दिल्लीवासियों से भावुक अपील की। उन्होंने जनता से अपने बुजुर्ग माता-पिता के स्वास्थ्य के लिए दुआ करने को कहा। केजरीवाल ने कहा कि उनके माता-पिता बहुत बीमार रहते हैं और अगर वे जेल चले जाते हैं तो जनता को ही उनके माता-पिता का ख्याल रखना होगा। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है और वे बहुत मजबूत हैं।

केजरीवाल ने बताया कि 2 जून को वे तिहाड़ जेल जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों के नाम एक संदेश दिया और साथ ही एक जिम्मेदारी भी सौंपी।

Arvind Kejriwal: जानिए क्या बोले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेसवार्ता के दौरान जनता से अपने बीमार बुजुर्ग माता-पिता के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर वे जेल चले जाते हैं, तो जनता को उनके माता-पिता का ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता बहुत मजबूत हैं और उन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया है।

केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनके यूरीन में कीटोन का स्तर काफी बढ़ गया है। डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी है, लेकिन उनकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है।

‘हो सकता है और प्रताड़ित किया जाए’- CM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की ईडी उनकी जमानत का विरोध कर रही है और उन्हें परसों सरेंडर करना है। उन्होंने आशंका जताई कि इस बार उन्हें पहले से भी ज्यादा प्रताड़ित किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वे हार नहीं मानेंगे और देश और संविधान को बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे।

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। भले ही वे जेल में रहें, लेकिन उनके सभी काम चलते रहेंगे। उन्होंने 24 घंटे बिजली, मुफ्त दवा, मोहल्ला क्लीनिक, और फ्री बस सेवा जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने यह भी वादा किया कि वापस आने पर महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने का वायदा पूरा करेंगे। अंत में, उन्होंने लोगों से खुश रहने की अपील की और कहा कि उनकी खुशी में ही उनकी खुशी है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular